सचिन ने श्रीकांत को बधाई दी

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)।दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने रविवार को आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीतने पर भारत के अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को बधाई दी है।

श्रीकांत ने रविवार को अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन चीन के चेन लोंग को मात देकर लगातार दूसरा सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया।

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में 11वीं विश्व वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने उलटफेर करते हुए छठी विश्व वरीयता प्राप्त लोंग को मात दी। इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत ने 46 तक मिनट तक चले खिताबी मैच में लोंग को 22-20, 21-16 से मात दी।

सचिन ने ट्वीट करते श्रीकांत को इस जीत की बधाई दी। सचिन ने लिखा, “लगातार दूसरा सुपर सीरीज खिताब जीतने पर श्रीकांत को दिल से बधाई। आप चैम्पियन हैं और हमें आप पर गर्व है।”

इस खिताबी जीत के साथ ही श्रीकांत ने इतिहास रचा है। वह लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं। सिंगापुर ओपन, इंडोनेशिया ओपन के बाद श्रीकांत लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचे। श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन खिताब जीता था।

यही नहीं, श्रीकांत इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने थे और अब वह आस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। महिला वर्ग में सायना नेहवाल ने दो बार यहां खिताब जीता है लेकिन वह इस साल क्वार्टर फाइनल में ही हार गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493