गुटेरेस ने पाकिस्तान टैंकर विस्फोट में सैकड़ों लोगों की मौत पर दुख जताया

संयुक्त राष्ट्र, 26 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान में तेल टैंकर के विस्फोट में बड़ी संख्या में मरने वालों और घायलों के प्रति संवेदना जताई है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार सुबह एक टैंकर के पलट जाने के बाद उसमें विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर 154 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने पाकिस्तान के लोगों और सरकार के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र पाकिस्तान को हरसंभव सहायता देने को तैयार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493