रोनाल्डो को जाने नहीं देना चाहता रियल क्लब : साल्गाडो

मेड्रिड, 26 जून (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड क्लब में स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बरकरार रहने की संभावनाएं कम नजर आ रही हैं, लेकिन क्लब के डिफेंडर साल्गाडो का कहना है कि क्लब रोनाल्डो को जाने नहीं देना चाहता।

‘ईएसपीएनएफसी’ को दिए बयान में साल्गाडो ने कहा, “रियल क्लब नहीं चाहता कि रोनाल्डो जाए। उन्हें इस क्लब से अधिक सम्मान देने वाला क्लब नहीं मिलेगा।”

रोनाल्डो ने स्पेन के कर अधिकारियों द्वारा स्वयं पर लगे धोखाधड़ी के आरोप को गलत ठहराया और रियल क्लब से जाने की इच्छी भी जाहिर की।

इस बीच, रोनाल्डो का नाम उनके पूर्व क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड और फ्रांस के शीर्ष स्तरीय क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के साथ जोड़ जा रहा है।

रियल के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज ने हालांकि कहा है कि वह तथा क्लब चाहते हैं कि रोनाल्डो उनके साथ बने रहें।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493