मार्सेले से जुड़े मोनाको के स्ट्राइकर जर्मेन

पेरिस, 26 जून (आईएएनएस)। फारवर्ड वालेरे जर्मेन मार्सेले ने मोनाको से अलग होकर अपने गृहनगर क्लब मार्सेले से हाथ मिलाया है।

अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मार्सेले क्लब ने इसकी घोषणा की।

अपने बयान में मार्सेले ने कहा, “स्ट्राइकर जर्मेन के लिए मोनाको और मार्सेले ने सौदा कर लिया है। वह मेडिकल परीक्षण के बाद क्लब के साथ चार साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे।”

मार्सेले में जन्मे जर्मेन ने पिछले सीजन में लीग-1 क्लब के लिए 10 गोल दागे। क्लब ने कहा कि कोच रुडी गार्सिया इस अनुभवी स्ट्राइकर पर भरोसा कर सकते हैं।

तय समय के अनुसार, जर्मेन को अगले सोमवार को आधिकारिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। हालांकि, इस करार से जुड़ी फीस को साझा नहीं किया गया है।

जर्मेन गृहनगर क्लब मार्सेले में अपने पिता ब्रूनो जर्मेन का अनुसरण करेंगे।

ब्रूनो ने कहा कि उनके बेटे ने काफी समय पहले ही मार्सेले से जुड़ने का मन बना लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493