उम्मीद है बायर्न से जुड़ेंगे साथी खिलाड़ी सांचेज : विडाल

मॉस्को, 26 जून (आईएएनएस)। चिली फुटबाल टीम के मिडफील्डर आर्तुरो विडाल को उम्मीद जताई है कि टीम के साथी खिलाड़ी एलेक्सिस सांचेज जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख में शामिल होंगे।

विडाल का कहना है कि आर्सेनल क्लब के फारवर्ड सांचेज एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

‘स्पोर्ट बिल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार विडाल ने अपने एक बयान में कहा था कि देखते हैं कि सांचेज क्लब में शामिल होते हैं या नहीं। हालांकि, उन्हें अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विडाल ने कहा, “मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता हूं। वह बहुत बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हम उनके साथ टीम में सुधार करना चाहेंगे।”

विडाल का कहना है कि जर्मन लीग चैम्पियन बायर्न को खिलाड़ी की चयन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बायर्न को बेहतरीन टीम बना सकते हैं। हालांकि, इस फैसले को जल्द से जल्द लेना होगा, क्योंकि जितना आप इंतजार करते हो, खिलाड़ी की कीमत उतनी ही अधिक होती जाती है।”

आर्सेनल के साथ अगले ग्रीष्मकालीन सत्र में सांचेज का करार समाप्त हो जाएगा और खबरों के मुताबिक, उनका नाम बायर्न और पेरिस सेंट जर्मेन क्लब के साथ जोड़ा जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493