बेंगलुरू में शुरू हुई पैरा-साइकिलिस्ट प्रतिभा खोज अभियान

बेंगलुरू, 26 जून (आईएएनएस)। एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता पैरा-साइकिलिस्ट आदित्य मेहता ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सब्सिडियरी ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी) में प्रतिभाशाली पैरा-साइकिलिस्टों की तलाश के लिए अपने महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की है।

आदित्य मेहता फाउंडेशन द्वारा संचालित शिविर में 150 अगामी पैरा-एथलीटों को चुना जाएगा। इनका चुनाव देश के उन जांबाज सिपाहियों में से होगा, जो देश की रक्षा के दौरान हमलों में घायल हुए हैं।

इस अभियान का लक्ष्य न केवल पैरा-एथलीटों की खोज करना है, बल्कि अपंग और विकलांग फौजियों के जीवन में सुधार लाना भी है।

भारतीय पैरा-साइकिल चालकों की टीम ने फरवरी में बहरीन में हुई एशियाई चैंपियनशिप में कई पदक जीते थे। इसमें एएमएफ शिविर के एथलीट भी शामिल थे।

अपने दूसरे साल में एएमएफ शिविर की सफलता ने कई फौजियों को इस ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

एएनएफ का लक्ष्य इन जांबाज सिपाहियों को प्रशिक्षित करना है। इन्हें छह वर्गो – तैराकी, साइकिलिंग, बैडमिंटन, टेनिस, निशानेबाजी और बॉडी बिल्डिंग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आदित्य ने एक बयान में कहा, “यह शिविर बहुत खास है। इससे न केवल हमें फौजियों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि भारतीय पैरा-एथलेटिक्स के लिए नई प्रतिभाओं की खोज में भी समर्थन मिलेगा, जो आगे चलकर विजेता बनेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493