नेपाल में स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे

काठमांडू, 26 जून (आईएएनएस)। नेपाल अपने 20 लाख कागज के ड्राइविंग लाइसेंसों को एक साल के भीतर स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस में बदलने की तरफ कदम बढ़ा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नेपाल के परिवहन प्रबंधन विभाग (डीओटीएम) के महानिदेशक रूप नारायण भट्टराई ने रविवार को कहा कि उनकी योजना साल भर के अंदर स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस पेश करने की है।

स्मार्ट लाइसेंस से सरकारी अधिकारियों को कागज के लाइसेंस के दोहराव को खत्म करने व वाहनों व वाहन मालिकों के इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड रखने में सुविधा होगी।

एक बार कार्ड के स्कैन होने के बाद, यातायात उल्लंघन सहित कार्डधारक के बॉयोमेट्रिक आकड़े अपने आप दिखेंगे। इससे कई बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।

डीओटीएम ने पहले ही करीब दो लाख स्मार्टकार्ड बागमती क्षेत्र में वितरित किया है। एशियाई विकास बैंक नेपाल के ड्राइविंग लाइसेंस के डिजिटीकरण की मुहिम में सहयोग कर रहा है। ऐसा बैंक देश में हो रही बड़ी संख्या में दुर्घटनाओं को देखते हुए कर रहा है।

नेपाल यातायात पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, साल 2016-17 के मौजूदा वित्तीय वर्ष के 11 महीनों में कुल 5,051 सड़क दुर्घटनाएं नेपाल में हुई हैं। इसमें 168 मारे गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493