टॉम हार्डी ने पेट्रोल पंप पर प्रशंसकों के साथ तस्वीर खिंचवाई

लंदन, 27 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता टॉम हार्डी ने एक पेट्रोल पंप पर अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर उन्हें हैरान कर दिया। यह वास्तव में उनके लिए सुखद अनुभूति रही।

‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 24 जून की है, जब टॉम ने अपने प्रशंसकों के एक समूह के साथ तस्वीरें खिंचाई। यहां प्रशंसकों ने उनसे यह भी पूछा कि क्या वह वास्तव में टॉम हार्डी हैं।

टॉम के साथ फोटो खिंचवाने वालों में से एक प्रशंसक जोआने वॉवल्स ने बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की।

जोआने ने कहा, “वह बहुत विनम्र और प्यारे इंसान हैं। वह हमारे पास आए और बातचीत की। हमने उनसे तस्वीर लेने का आग्रह किया, तो उन्होंने कहा कि कोई परेशानी नहीं, इसे फेसबुक में डाल सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493