पेरिस, 27 जून (आईएएनएस)। फ्रांस लीग-1 फुटबाल क्लब मोंटपेलियर ने घोषणा की है कि टीम के स्ट्राइकर स्टीव मोउनी अब इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब हडर्सफील्ड टाउन में शामिल होंगे।
मोउनी कथित तौर पर 1.3 करोड़ यूरो (1.455 करोड़ डॉलर) में हडर्सफील्ड क्लब में शामिल हो रहे हैं।
मोंटपेलियर के नवनियुक्त मुख्य कोच मिशेल डेर जकारियान ने कहा, “मोउनी टीम से चले गए हैं और वह हडर्सफील्ड क्लब में शामिल होने से पहले मेडिकल टेस्ट से गुजरेंगे।”
हडर्सफील्ड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के अगले सीजन में कदम रख लिया है।
dharmpath.com dharmpath