डेंगू से मुकाबले को गंदगी दूर करेगा श्रीलंका

कोलंबो, 27 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका ने मंगलवार को कहा कि डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या लगातार बढ़ते जाने के मद्देनजर वह देश भर के शहरों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू करेगा।

कोलंबो, 27 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका ने मंगलवार को कहा कि डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या लगातार बढ़ते जाने के मद्देनजर वह देश भर के शहरों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि डेंगू फैलने से रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 70,000 लोग डेंगू से पीड़ित हैं, जिनमें 25 फीसदी 19 साल से कम आयु के हैं।

मंत्रालय के अनुसार, “डेंगू से पीड़ित मरीजों की सहायता के लिए कई अस्पतालों में 100 सिविल डिफेंस फोर्स को तैनात करने का निर्णय लिया गया है।”

बाढ़ और कचरा संकट ने देशभर में डेंगू के मच्छरों के पैदा होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493