इंडियन डीजे एक्सपो फिर धूम मचाने को तैयार

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडियन डीजे एक्सपो 2017 छह-आठ जुलाई, 2017 से फिर लौट रहा है। एक्स्पो प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया एवं मेक इन इंडिया अभियान को अपना समर्थन प्रदान कर रहा है।

छोटे एवं मध्यम उद्यमों को समर्थन देना और भारत में उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

सालाना प्रदर्शनी में म्युजिक प्रोडक्शन, एंटरटेनमेंट टेक्नॉलॉजी एवं इवेंट प्रोडक्शन से संबंधित आधुनिक तकनीकों और रुझानों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम एक बार फिर से इस क्षेत्र में मौजूद कारोबार के नए एवं बड़े अवसरों और भावी निवेश की संभावनाओं पर रोशनी डालेगा।

कार्यक्रम का आयोजन बीटरुट्स एक्सपो एंड पब्लिकेशंस द्वारा किया जा रहा है। प्रदर्शनी भारत के एंटरटेनमेंट कारोबार के लिए एक एग्रीगेटर की भूमिका निभाएगी।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, प्रगति मैदान के हॉल संख्या में सात में छह-आठ जुलाई, 2017 को आयोजित हो रही इस प्रदर्शनी में भारत के अग्रणी प्रो ऑडियो, पीए, लाइटिंग एवं एलईडी डिस्प्ले निर्माता और वितरक हिस्सा लेंगे।

बयान के अनुसार, इंडियन डीजे एक्सपो 2017 अपने शानदार फ्लोर पर डीजे गियर, स्टुडियो गियर, क्लब एंड टूरिंग साउंड, पीए, स्टेज गियर, एंटरटेनमेंट लाइटिंग, डिस्प्ले, वीडियो और प्रजेंटेशन समाधानों का प्रदर्शन करेगा।

इंडियन डीजे एक्सपो के कंवेनर मैनुअल डायस ने कहा, “इस साल विशेष रूप से हम म्युजिक प्रोडक्शन टेक्नॉलॉजी पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जो एक बार फिर से सुर्खियों में है। खास तौर पर ज्यादातर प्रो डीजे म्युजिक रिकॉर्डिग गियर में निवेश कर रहे हैं, जो उनके अपने टैज्क को बनाने में मदद करता है। फिर चाहे रीमिक्स हो या पूरी तरह से नया टैज्क। रुझान तेजी से बदल रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493