मलागा के साथ करार करेंगे बायेसे

मलागा (स्पेन), 27 जून (आईएएनएस)। फ्रांसीसी फुटबाल टीम के डिफेंडर पॉल बायेसे स्पेनिश क्लब मलागा के साथ करार करने के लिए तैयार हैं।

मलागा की चिकित्सकीय जांच में वह खरे उतरे हैं और मलागा अब उनके साथ तीन सत्रों के लिए करार करेगा।

बायेसे फ्रांसीसी क्लब नाइस छोड़कर मलागा से जुड़ रहे हैं। क्लब के करीबी सूत्रों ने इस करार की पुष्टि मंगलवार को की।

उल्लेखनीय है कि बायेसे एक सप्ताह पहले स्पेनिश क्लब के प्रस्ताव का जवाब दिए बगैर अपने देश लौट आए थे। उन्होंने यह सप्ताह अपने परिवार के साथ मलागा में बिताया।

29 वर्षीय बायेसे ने सोमवार को मलागा का करार स्वीकार किया और मंगलवार को मलागा ने उनकी चिकित्सकीय जांच की, जिसमें बायेसे खरे उतरे।

बायेसे फिलहाल तीन सत्रों के लिए मलागा से जुड़ रहे हैं, जिसे चौथे सत्र तक बढ़ाया जा सकता है।

स्पेनिश लीग ला लीगा के बीते सत्र में मलागा 11वें स्थान पर रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493