हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए धनुष बेल्जियम में

चेन्नई, 28 जून (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार धनुष अपनी आगामी फिल्म ‘द एक्ट्राऑडिनरी जर्नी ऑफ द फकीर’ की एक माह की शूटिंग के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में बेल्जियम के लिए रवाना हुए।

अभिनेता से जुड़े एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “रविवार को वीआईपी 2 के ऑडियो लॉन्च के बाद धनुष हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए बेल्जियम रवाना हो गए। वह अगस्त के पहले सप्ताह तक वहां शूटिंग करेंगे और उसके बाद वापस आएंगे।”

यह फिल्म रोमेन प्यूटरेलास के उपन्यास ‘द एक्ट्राऑडिनरी जर्नी ऑफ द फकीर’ पर आधारित है।

इस परियोजना का हिस्सा बनने पर धनुष ने एक बयान में कहा था, “इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं, जिसमें तीन द्वीपों के सहयोगी शामिल हैं। आगे की यात्रा के लिए उत्साहित हूं।”

इस फिल्म के निर्देशक केन स्कॉट हैं। इसके संगीतकार निकोलस एरेरा हैं और अमित त्रिवेदी ने इस फिल्म के दो हिंदी गीतों के लिए संगीत रचना की है।

निर्माताओं ने फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मई में मुंबई में की थी। इस फिल्म में उमा थरमन भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493