शंघाई, 28 जून (आईएएनएस)। चीनी नौसेना का नया विध्वंसक बुधवार को शंघाई में लांच किया गया। घरेलू स्तर पर डिजाइन और निर्मित यह विध्वंसक 10,000 टन वजनी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह चीन की नई पीढ़ी का पहला विध्वंसक है। यह नए हवाई रक्षा, मिसाइल रोधी, पोत रोधी और पनडुब्बी रोधी हथियारों से लैस है।
रपट के अनुसार, यह पोत चीनी नौसेना की शस्त्र प्रणाली की मजबूती में एक मील का पत्थर है और यह नौसेना को मजबूत और आधुनिक बनाता है।
dharmpath.com dharmpath