‘मुबारकां’ ने अनिल, अर्जुन के संबंध को मजबूत किया

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर अपने चाचा अनिल कपूर के साथ आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ में पहली बार रूपहले पर्दे पर नजर आएंगे। उनका कहना है कि फिल्म में एक साथ काम करने के दौरान उन्होंने इतना समय साथ बिताया कि इससे उन दोनों को अपने संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने में मदद मिली है।

अर्जुन से जब पूछा गया कि परिवार के सदस्य के साथ काम करने में मजा आया? तो उन्होंने मुंबई से टेलीफोन पर आईएएनएस को बताया, “परिवार के सदस्य के साथ काम करना धमाल भरा रहा। फिल्म के शुरू होने से पहले मैं यह भी देखने को उत्सुक था कि यह कैसा होगा, क्योंकि मैंने कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था। लेकिन यह मजेदार रहा, क्योंकि आप अपने परिवार के सदस्य के साथ थे। मैंने एक प्रतिष्ठित और अपने काम में माहिर शख्स से सीखा, साथ काम किया और उन्हें काम करते हुए देखा।”

32 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस दौरान सीखने और उसे आत्मसात करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, “उनके साथ मेरा 30 साल का संबंध इस दौरान एक अलग स्तर पर पहुंचा, क्योंकि हमने फिल्म में काम करने के दौरान बहुत समय साथ बिताया। इसलिए मैं मुबारकां के लिए बहुत खुश हूं।”

अनीस बाज्मी निर्देशित फिल्म ‘मुबारकां’ 28 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें अर्जुन की दोहरी भूमिका है। इसमें अनिल कपूर और अर्जुन के अलावा आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493