आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन, अमेरिकी नेताओं से की फोन वार्ता

डबलिन, 28 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ टेलीफोन वार्ता की।

आयरलैंड की संसद के निम्न सदन डेल इरियान ने मध्य जून में वराडकर को प्रधानमंत्री के रूप में चुना था। वह मात्र 38 साल की उम्र में चुने जाने वाले आयरलैंड के इतिहास मेंपहले प्रधानमंत्री हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आयरिश सरकार के बयान के हवाले से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मंगलवार को वार्ता के दौरान प्रवासी, ब्रेक्सिट, जलवायु परिवर्तन, मुक्त व्यापार और अमेरिका में बगैर दस्तावेज के रह रहे आयरिश नागरिकों के मुद्दों पर चर्चा हुई।

बयान के अनुसार, इस दौरान उनके बीच उत्तरी आयरलैंड में शांति प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई।

वार्ता के दौरान ट्रंप ने वराडकर को चुनावों में जीत की बधाई दी और वाशिंगटन में मार्च में सैंट पैट्रिक डे कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। यह दोनों आयरलैंड और अमेरिका के बीच आर्थिक मुद्दों, साझा संस्कृति और पारिवारिक संबंधों पर मजबूत सहयोग जारी रखने पर सहमत हुए।

सरकार की ओर से बताया गया कि वराडकर की ब्रिटिश प्रधानमंत्री मे के साथ भी वार्ता हुई।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने गुरुवार की समय सीमा से पहले उत्तरी आयरलैंड में कामकाज को बहाल करने के लिए चल रहे प्रयासों और कंजर्वेटिव पार्टी और डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (डीयूपी) के बीच आपूर्ति और आत्मविश्वास के समझौते पर चर्चा की।

उत्तरी आयरलैंड के संघवादी राजनीतिक दल डीयूपी ने सोमवार को मे की अल्पमत सरकार को समर्थन देने के लिए कंजर्वेटिव के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493