आलुवा (केरल), 28 जून (आईएएनएस)। इस साल की शुरुआत में लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री के अपहरण मामले में बुधवार को मलयालम अभिनेता दिलीप और अभिनेता व निर्देशक नादिर शाह ने यहां पुलिस को अपना बयान दिया।
वे बयान देने के लिए बुधवार अपराह्न आलुवा पुलिस क्लब पहुंचे।
पुलिस स्टेशन जाने के लिए अपने घर से रवाना होने से पहले दिलीप ने मीडिया से कहा कि वह इस मामले को तोड़-मरोड़ कर नहीं पेश करे।
उन्होंेने कहा, “मेरा आप सबसे बस यही अनुरोध है कि चीजों को तोड़-मरोड़ कर नहीं पेश करें..मैं किसी प्रकार के मीडिया ट्रायल का हिस्सा नहीं बनना चाहता।”
शाह और दिलीप एक साथ पुलिस क्लब गए, जहां अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी. संध्या उनका बयान लेने के लिए इंतजार कर रही थीं।
दिलीप, उनके प्रबंधक अप्पुन्नी तथा शाह को बयान देने के लिए बुलाया गया।
पिछले कुछ दिनों में इस मामले में कई मोड़ आए हैं।
पुलिस ने दिलीप और शाह को ब्लैकमेल करने के आरोप में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में से एक विष्णु पर 1.50 करोड़ रुपये की उगाही के लिए दिलीप और शाह को धमकाने का आरोप है। उसने कथित तौर पर 1.50 करोड़ रुपये की मांग की अन्यथा अभिनेत्री के अपहरण मामले में उनकी ‘संलिप्ता का खुलासा’ करने की धमकी दी। विष्णु ने यह भी कहा कि फिल्म उद्योग में ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने इस मामले में दिलीप का नाम लेने के लिए उसे दो करोड़ रुपये की पेशकश की है।
शाह ने पिछले सप्ताह सांवददाताओं से कहा था कि उन्हें मार्च में विष्णु ने फोन कर कहा था कि वह दिलीप से कहें कि अगर उसे 1.50 करोड़ रुपये नहीं मिले तो वह अपहरण मामले में अभिनेता का नाम पुलिस को बता देगा।
दिलीप ने अप्रैल में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी।
dharmpath.com dharmpath