लखनऊ। देवरिया जिले में लार क्षेत्र के बिढ़नी गाव में स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी राघव शरण आज सुबह पूजा कर रहे थे। तभी पड़ोसी गाव का युवक मो.आसिक एक हाथ में सुतली का गोला और दूसरे में हाथ में पेट्रोल भरा बोतल लेकर पहुंचा। उसने हाथ में लिए सामान को दिखाते हुए धमकाया कि यदि इस्लाम नहीं कबूल किए तो अभी बम से उड़ा देंगे। उसने मूर्ति का मुकुट तोड़ दिया। शोरगुल सुन गाव के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
from jagran
dharmpath.com dharmpath