पामिरास की नजर ब्राजीलियाई मिडफील्डर डिएगो सूजा पर

रियो डी जनेरियो, 28 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर डिएगो सूजा ब्राजील सेरी-ए चैम्पियनशिप क्लब पामिरास में शामिल हो सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पामिरास सूजा के वर्तमान क्लब स्पोर्ट रेसिफे से करार की कीमत के बारे में चर्चा करने वाला है, जो 1.3 करोड़ ब्राजीलियाई रियाल (35 लाख डॉलर) के करीब हो सकती है।

इस साल स्पोर्ट रेसिफे क्लब के लिए खेले गए 19 मैचों में सूजा ने 10 गोल दागे हैं।

पमिरास क्लब के कोच कुका कथित तौर पर सूजा को टीम में कोलंबियाई खिलाड़ी मिगुएल बोर्जा के स्थान पर शामिल करना चाहते हैं।

ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए सूजा ने छह मैच खेले हैं और दो गोल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493