वाशिंगटन, 28 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि वह भारत की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।
पेंस का यह बयान, अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें भारत की यात्रा करने का निमंत्रण देने के बाद आया है।
मंगलवार को अमेरिका-भारत व्यापार परिषद की 42 वें वार्षिक नेतृत्व शिखर सम्मेलन के दौरान उपराष्ट्रपति पेंसे ने कहा, “मैंने उनसे कहा है.. मेरी अभिलाषाओं में से एक इंडियाना से भारत की यात्रा करने वाले पहले गर्वनर बनने की थी।”
उन्होंने कहा, “लेकिन मैं तब ऐसा नहीं कर सका, लेकिन प्रधानमंत्री और मेरे बीच अच्छा हास्य-विनोद हुआ, क्योंकि उन्होंने मुझसे हिंदी में कहा था ‘इंडिया आइए’।”
पेंस ने कहा कि अमेरिका की भारत के साथ आतंकवाद और व्यापार जैसे मुद्दों पर सहयोग करने की योजना है और दोनों देशों के बीच के व्यापार को चार गुना करना है।
उपराष्ट्रपति ने कहा, “ये दो महान देश दोस्ती और व्यापार के माध्यम से आपस में जुड़े हैं–यहां अमेरिका और भारत के व्यापार उद्योग से जुड़े लोगों द्वारा अच्छी संख्या में प्रतिनिधित्व किया गया और हम विश्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में साझीदार के अलावा स्वतंत्रता और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्ध हैं।”
पेंस ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने माना है कि अमेरिका के भारत के साथ संबंध 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक संबंधों में से एक हैं।”
dharmpath.com dharmpath