महिला थाने होंगे अपग्रेड

72भोपाल । प्रदेश में महिला थाने अपग्रेड होंगे, इसके लिए पुलिस मुख्यालय को 10 करोड़ रुपए का अतिरिक्त फंड दिया जा रहा है।

एडीजी महिला अपराध अरणा मोहन राव ने बताया कि थानों को अपग्रेड करने के लिए वित्तीय वर्ष 2014-15 में ये फंड उपलब्ध होगा। थानों में महिला निरीक्षकों की तैनाती होगी, साथ ही गश्ती वाहन दिए जाएंगे। महिला थानों को भी डायल 100 से लिंक करेंगे। हर जिले में औपचारिकता के लिए एक महिला थाने का गठन होगा। ज्यादातर थानों में महिला स्टाफ का टोटा है, जिसके चलते पुरूष कर्मियों को पदस्थ किया गया है। लंबित मामलों में जांच के लिए पर्याप्त विवेचना अधिकारी ही नहीं है जिसके चलते ज्यादातर थानों में लंबित मामलों की संख्या रिकॉर्ड बना रही है। महिलाओं और बच्चों पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विभाग की ओर से भी आवंटित किया जा रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493