पाकिस्तान तेल टैंकर विस्फोट में मृतकों की संख्या 162 हुई

इस्लामाबाद, 28 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तेल टैंकर विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 162 हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने भावलपुर विक्टोरिया अस्पताल के आपात चिकित्सा विभाग के निदेशक आमिर बुखारी के हवाले से कहा है कि हादसे में घायल हुए तेल टैंकर के चालक सहित चार और व्यक्तियों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल अन्य 107 व्यक्तियों में 18 व्यक्तियों की हालत अभी भी गंभीर है और मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि हादसे में जलकर मरे न पहचानने योग्य व्यक्तियों के शवों को मंगलवार की शाम दफना दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493