रियो डी जनेरियो, 29 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर वाल्टर मोंटिलो अपने क्लब बोटाफोगो से अलग हो गए हैं।
मोंटिलो पांच माह पहले ही ब्राजील सेरी-ए क्लब बोटाफोगो से जुड़े थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मोंटिलो पांच माह पहले शांगडोंग लुनेंग क्लब से रियो डी जनेरियो क्लब बोटाफोगो में शामिल हुए थे। उन्होंने क्लब के साथ दो साल का करार किया था।
अवाई के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में बोटाफोगो के खिलाड़ी मोंटिलो चोटिल हो गए थे।
बोटाफोगो ने एक बयान में कहा, “मोंटिलो क्लब के साथ अपने करार को समाप्त करना चाहते हैं। उनके योगदान के लिए क्लब आभारी है।”
dharmpath.com dharmpath