मिशिगन हवाईअड्डे के हमलावर की हिरासत बरकरार

शिकागो, 29 जून (आईएएनएस)। मिशिगन हवाई अड्डे पर लोगों पर चाकू से हमला करने वाले संदिग्ध हमलावर को अमेरिका की अदालत ने हिरासत में ही रखने का आदेश दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्यूनीशियाई मूल के कनाडाई नागरिक अमर फतौही को फ्लिंट में सुनवाई के दौरान हिरासत में रखने का आदेश दिया गया।

संदिग्ध हमलावर ने मिशिगन राज्य के हवाईअड्डे पर पिछले बुधवार सुबह ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी की गर्दन पर 30 सेंटीमीटर लंबे चाकू से हमला कर दिया था। हमले करने के दौरान वह ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फतौही इस दौरान कहा रहा था, ‘तुमने सीरिया, इराक और अफगानिस्तान में लोगों को मारा है’ और ‘अब हम सब मरने वाले हैं’।

अधिकारियों ने कहा कि 16 जून को कनाडा से कानूनी तौर पर अमेरिका में दाखिल हुए इस हमलावर ने बंदूक खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन वह असफल रहा था।

एफबीआई ने इस घटना को अकेले शख्स द्वारा अंजाम दी गई आतंकवादी घटना करार दिया है।

कानून प्र्वतन अधिकारियों के अनुसार, फतौही को अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिंसा करने का आरोप तय किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में ही रखने का आदेश दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493