‘काला’ के सेट से रजनीकांत, नाना की तस्वीर वायरल

चेन्नई, 29 जून (आईएएनएस)। निर्देशक पा. रंजीत के निर्देशन में बन रही तमिल फिल्म ‘काला’ के सेट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेता नाना पाटेकर की जुगलबंदी नजर आ रही है।

इस तस्वीर में एक-दूसरे के गले में बाहें डाले रजनीकांत और नाना हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

अनुभवी अभिनेता नाना इस फिल्म में एक क्रूर, षड्यंत्रकारी राजनेता का किरदार निभा रहे हैं।

मुंबई में एक महीने की शूटिंग के बाद फिल्म के अगले हिस्से की शूटिंग 10 जुलाई से होगी।

फिल्म के अगले हिस्से की शूटिंग धारावी की झुग्गियों की तरह बनाए गए सेट पर होगी।

अभिनेता धनुष द्वारा निर्मित इस फिल्म में हुमा कुरैशी, अंजलि पाटिल, पंजक त्रिपाठी, समुतिराकणि और साक्षी अग्रवाल भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493