डॉ. खरे के जाँचकर्ता अधिकारी नियुक्त

4906-300x18921भोपाल : राज्य शासन ने डॉ. अजय खरे चिकित्सा अधिकारी कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय, भोपाल के विरूद्ध विभागीय जाँच संस्थित कर दी है। श्री मनोज श्रीवास्तव अपर संचालक वित्त, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ,भोपाल को जाँचकर्त्ता अधिकारी एवं संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ भोपाल संभाग को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है।

डॉ. खरे द्वारा कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय, भोपाल में पदस्थ रहने के दौरान अपने कर्त्तव्यों के प्रति की गई गंभीर लापरवाही पर विभागीय जाँच संस्थित करने के लिये पत्र द्वारा आरोप पत्रादि जारी किये गये थे। डॉ. खरे द्वारा आरोप पत्रादि पर प्रतिवाद उत्तर निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत नहीं किया गया।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493