बैडमिंटन : चीनी ताइपे ओपन में सिरिल की हार, भारतीय चुनौती खत्म

ताइपे, 29 जून (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन पुरुष खिलाड़ी सिरिल वर्मा की हार के साथ ही चीनी ताइपे ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। सिरिल गुरुवार को इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में हार कर बाहर हो गए हैं।

वहीं महिला एकल वर्ग में कृष्णा प्रिया कुद्रावल्ली को भी हार का सामना करना पड़ा है।

सिरिल को तीसरे दौर में मलेशिया के ली जिल जिया ने 21-12, 21-16 से मात दी। यह मुकाबला महज 28 मिनट तक चला।

वहीं कृष्णा को दूसरे दौर में चीनी ताइपे की शुहो युन सुंग ने मात दी। सुंग ने भारतीय खिलाड़ी को 37 मिनट तक चले मुकाबले में 22-20, 21-13 से मात देते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493