विश्व कप-2022 की मेजबानी में एएफसी का कतर से सहयोग का वादा

कुआलालांपुर, 29 जून (आईएएनएस)। एशियन फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने कतर से 2022 में होने वाले फीफा विश्व कप की मेजबानी में पूर्ण सहयोग का वादा किया है।

एएफसी का यह बयान फीफा की 2018 और 2022 की मेजबानी हासिल करने के संबंध में बिठाई गई जांच में रूस और कतर के निर्दोष पाए जाने के बाद आया है।

एएफसी ने एक बयान में कहा, “एएफसी ने हाल में 2018-2022 विश्व कप की मेजबानी को लेकर की गई जांच की फीफा की रिपोर्ट को पढ़ा। इसके बाद हम कतर के साथ मिलकर 2022 में होने वाले विश्व कप की तैयारी में पूरा सहयोग करेंगे, जो न सिर्फ कतर बल्कि एशिया की ताकत को दर्शाएगा।”

बयान में कहा गया, “एएफसी कतर का मेजबानी में पूरा सहयोग करेगा और फीफा विश्व कप-2022 को ऐतिहासिक बनाएगा।”

फीफा ने मंगलवार को 2018-2022 की मेजबानी को लेकर की गई जांच की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया था, जिसमें रूस और कतर दोनों निर्दोष पाए गए थे।

अगले साले होने वाले विश्व कप की मेजबानी रूस के पास है।

दोनों विश्व कप की मेजबानी मिलने के बाद ऐसे आरोप लगे थे कि रूस और कतर ने विश्व कप की मेजबानी खरीदी है। इन्हीं आरोपों के बाद फीफा ने इस मामले में जांच बिठाई थी, जिसमें रूस और कतर बेकसूर साबित हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493