लंदन, 29 जून (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता एंडी मरे विबंलडन के आखिरी अभ्यास मैच में चोट के कारण कोर्ट पर नहीं उतर पाएंगे। उन्हें पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई है।
लंदन, 29 जून (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता एंडी मरे विबंलडन के आखिरी अभ्यास मैच में चोट के कारण कोर्ट पर नहीं उतर पाएंगे। उन्हें पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई है।
इसी चोट के कारण सर्वोच्च वरीयता प्राप्त मरे शुक्रवार को हर्लिघम क्लब में अभ्यास मैच में नहीं उतरेंगे।
बीबीसी ने मरे के हवाले से लिखा है, “यह दुख की बात है कि मैं हर्लिघम में मैं नहीं खेल पाऊंगा। मेरे पीठ के निचले हिस्से में दर्द है और इसी कारण मुझे आराम की जरूरत है।”
मरे ने इस साल ग्रास कोर्ट पर सिर्फ एक ही मैच खेला है। वह हाल ही में क्वींस क्लब के पहले दौर में विश्व की 90वीं वरीयता प्राप्त जॉर्डन थॉम्पसन से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath