दो रूसी पत्रकार सुरक्षा सेवा के हवाले किये गये

9LancerenoKगत शुक्रवार को यूक्रेन के पूर्व में लापता हो गये रूसी टीवी चैनल ज़्वेज़दा के दो पत्रकारों को गिरफ्तार करके यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के हवाले किया गया।

यूक्रेनी सेना की वेबसाइट में खबर दी गयी कि रूसी पत्रकारों पर एक यूक्रेनी चेकपोइंट के काम के बारे में जानकारी जमा करने का शक किया जाता है।

कैमरा मैन अंद्रेई सुशेन्कोव और साउंड इंजीनियर अंतोन मालिशेव की यूक्रेन यात्रा का औपचारिक उद्देश्य राष्ट्रपति प्योत्र पोरोशेन्को के शपथ ग्रहण समारोह पर प्रकाश डालना था। एक दिन पहले मालूम हो गया कि टीवी चैनल ज़्वेज़दा के पत्रकार स्लाव्यांस्क के निकट स्थित बस्ति बिल्बासोव्का के इलाके में सेना द्वारा गिरफ्तार किये गये।

शनिवार को रूस के विदेश मंत्रालय ने मांग की कि रूसी पत्रकारों को तूरंत ही मुक्त किया जाये। उसने पत्रकारों के साथ यूक्रेनी अधिकारियों के ऐसे व्यवहार की कड़ी निन्दा की। यह पिछले समय में यूक्रेन में रूसी पत्रकारों के लापता हो जाने की पहली घटना नहीं है।
और पढ़ें: http://hindi.ruvr.ru/news/2014_06_07/273279314/

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493