सोचि (रूस), 30 जून (आईएएनएस)। कन्फेडरेशन्स कप के सेमीफाइनल में मिली जीत का श्रेय जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के कोच जोआचिम लो ने युवा खिलाड़ियों को दिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात खेले गए सेमीफाइनल मैच में जर्मनी ने मेक्सिको को 4-1 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है।
मैच के बाद एक बयान में कोच जोआचिम ने कहा,
“इस जीत का श्रेय हमारे युवा खिलाड़ियों को जाता है। हमें जो चाहिए था, हमें मिला। इस मैच में खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार था।”
कोच ने कहा, “यह काफी रोमांचक मैच था। टीम ने वो प्रदर्शन किया, जिसके लिए उसे प्रशिक्षण सत्र के दौरान तैयार किया जाता है। मेक्सिको ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन हमने उन्हें दर्शाया कि हम जीतने के लिए मैदान पर उतरे हैं। मैच की शुरुआत के 15 और 20 मिनट के खेल में ही हमने शानदार प्रदर्शन किया।”
जर्मनी का सामना अब कन्फेडरेशन्स कप के फाइनल में रविवार को चिली से होगा।
dharmpath.com dharmpath