काबुल, 30 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उरुजगन प्रांत में आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों में 15 तालिबान आतंकवादी मारे गए।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा, सेना ने एमडी-530 हेलीकॉप्टर से गुरुवार को उरुजगन प्रांत की राजधानी तिरिन कोट के मीर अबाद इलाके में आतंकवादियों के ठिकानों को गुरुवार को निशाना बनाया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सैनिकों ने उसी दिन शहर के कोटवाली इलाके में एक कार बम को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।
dharmpath.com dharmpath