‘डैडी’ रचनात्मक रूप से संतोषप्रद : अर्जुन रामपाल

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘डैडी’ के ट्रेलर के लिए अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त कर रेह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता अर्जुन रामपाल का कहना है कि एक अभिनेता, निर्माता और सह-लेखक के रूप में वह इस आगामी फिल्म को लेकर रचनात्मक रूप से संतुष्ट हैं।

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘डैडी’ के ट्रेलर के लिए अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त कर रेह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता अर्जुन रामपाल का कहना है कि एक अभिनेता, निर्माता और सह-लेखक के रूप में वह इस आगामी फिल्म को लेकर रचनात्मक रूप से संतुष्ट हैं।

फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ (2001) से बॉलीवुड में आगाज करने वाले अर्जुन ने कई फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन वह पहली बार वास्तविक जीवन पर आधारित फिल्म कर रहे हैं। फिल्म गैंगस्टर अरुण गवली पर है।

अर्जुन ने इस अनुभव के बारे में पूछे जाने पर कहा, “मुझे लगता है कि एक अभिनेता के रूप में मैंने किसी भी किरदार को वास्तविक रूप से निभाने की कोशिश की है। चाहे वह ‘रॉक ऑन’, ‘राजनीति’ या ‘कहानी-2’ हो..एक अभिनेता के रूप में मैंने उन किरदरों को उतना वास्तविक रूप में निभाने की कोशिश की है जितना संभव हो सका, लेकिन आप जानते हैं कि यह लेखन और कहानी पर भी निर्भर करता है।”

उन्होंने कहा, “इस फिल्म से मुझे सबकुछ मिल गया है, तो इसलिए मैं कहूंगा कि ‘डैडी’ ने रचनात्मक रूप से मुझे संतुष्ट किया है।”

अर्जुन ने यह पूछे जाने पर कि किस वजह से उन्होंेने इस फिल्म में काम किया तो उन्होंेने कहा कि गवली महाराष्ट्र खासकर दागदी चॉल में अच्छी तरह से जाना जाता है, लेकिन देश के बाकी हिस्सों में नहीं। दूसरी बात, इसकी कहानी ने भी उन्हें आकर्षित किया। अर्जुन के अनुसार, अरुण गवली का अधिकांश समय जेल में बीता, लेकिन उसने फरार होने या भूमिगत होने की कोशिश नहीं की, जैसा कि अन्य गैंगस्टर करते हैं।

उन्होंेने कहा कि गवली के व्यक्तित्व की तरह ही फिल्म की कहानी भी जटिल और रहस्यमयी है, इसलिए एक रचनात्मक शख्स के रूप में उन्हें लगा कि लोगों को इस कहानी के बारे में पता चलना चाहिए।

फिल्म 21 जुलाई को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493