पाकिस्तान : तेल टैंकर में लगी आग में मरने वालों की संख्या 190 हुई

इस्लामाबाद, 30 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले दिनों तेल टैंकर में हुए विस्फोट के आग में जलकर गंभीर रूप से घायल 17 और लोगों के दम तोड़ने के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है।

‘डेली टाइम्स’ ने प्रशासन के हवाले से बताया कि सामूहिक रूप से हुए अंतिम संस्कार में 153 लोगों को दफनाया गया। मृतकों में टैंकर चालक भी शामिल है, जिसने लोगों को टैंकर से रिस कर फैले हुए पेट्रोल से दूर रहने के लिए कहा था, लेकिन उसकी बातों को नजरअंदाज कर वे पेट्रोल इकट्ठा करने लगे।

सरकार की जांच में इस घटना के सिलसिले में छह पुलिसकर्मियों को जानकारी छिपाने का दोषी पाया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया।

यह दुखद घटना रविवार को उस समय हुई जब 40,000 लीटर पेट्रोल भरा टैंकर पंजाब के बहावलपुर शहर में पलट गया।

नजदीकी गांव के लोगों द्वारा पेट्रोल इकट्ठा करने के लिए जुटने के कुछ मिनटों के भीतर ही इसमें विस्फोट हो गया।

प्रशासन ने विस्फोट स्थल से मोटरबाइकों, कारों और रिक्शा के मलबे को हटाना शुरू कर दिया, जिससे राजमार्ग का एक हिस्सा परिवहन के लिए चालू हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493