इस्लामाबाद, 30 जून (आईएएनएस)। एक पाकिस्तानी पत्रकार को क्वेटा में इस सप्ताह के शुरू में कथित तौर पर सोशल मीडिया में राष्ट्रीय सुरक्षा संस्थानों के खिलाफ लिखने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।
फेडरल इन्वेटिगेशन एजेंसी (एफआईए) अधिकारियों के अनुसार, जफरुल्लाह अकाजई को इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम, 2016 के तहत हिरासत में लिया गया और न्यायायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। जफरुल्लाह क्वेटा के दैनिक समाचार पत्र ‘कुदरत’ में काम करते हैं।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने अकाजई को एफआईए की हिरासत में छह दिनों के लिए रिमांड पर भेज दिया।
हिरासत में लिए गए पत्रकार के पिता नियामत-उल्ला अकाजई ने कहा, “हमारे पूरे पड़ोस को सुरक्षा एजेंसी ने उसे हिरासत में लेने से पहले घेर लिया था।”
नियामतउल्ला दैनिक समाचार पत्र ‘कुदरत’ के एडिटर-इन-चीफ हैं।
एफआईए ने नियामतउल्ला को गुरुवार को सूचित किया कि इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम, 2016 के तहत जफरुल्लाह अकाजई को हिरासत में लिया गया है।
बलूचिस्तान यूनियन ऑफ जनर्लस्टि व दूसरे संगठनों की एक संयुक्त बैठक में पत्रकार के संबंधियों ने कहा कि सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों ने जफरुल्लाह अकाजई को रविवार को तड़के सुबह उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया।
उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार के खिलाफ कोई शिकायत है तो अधिकारियों को मामले को एक उचित मंच पर उठाना चाहिए था।
dharmpath.com dharmpath