डेयरडेविल्स के मेंटॉर नहीं रहेंगे द्रविड़

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। भारत की अंडर-19 और इंडिया-ए टीम के कोच के तौर पर अपने कार्यकाल को विस्तार देने वाले पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटॉर नहीं रहेंगे।

द्रविड़ ने शुक्रवार को डेयरडेविल्स के मेंटॉर पद से इस्तीफा दे दिया। फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि की है।

वह बीते दो साल से डेयरडेविल्स से जुड़े थे। हालांकि उनके मार्गदर्शन में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

डेयरडेविल्स ने अपने बयान में कहा, “पिछले दो साल में राहुल द्रविड़ के साथ काम करना बेहद सम्मान और गर्व की बात है। हमने उनके साथ का पूरा लुत्फ उठाया और साथ में मिलकर कुछ युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों को सामने लेकर आए।”

बयान के मुताबिक, “हम इस बात से दुखी हैं कि वह इंडिया-ए टीम का कोच रहते हुए हमारे साथ काम नहीं कर पाएंगे। क्रिकेट का सच्चा दूत होने के नाते उनका मानना है कि उनके पास खेल को वापस देने के लिए अभी भी बहुत कुछ है। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

राहुल 2015 में भारत की अंडर-19 और इंडिया-ए टीम के कोच पर नियुक्त किए गए थे। बीसीसीआई ने उनका कार्यकाल को दो साल का विस्तार दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493