नार्थ साउंड (एंटिगा), 30 जून (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच में पिच गीली होने के कारण टॉस देर से होगा।
यहां कल देर रात बारिश होने के कारण मैदान गीला हो गया था जिसके असर पिच पर पड़ा। अंपयार इस समय पिच का मुआयना कर रहे हैं।
भारत इस मैच में जीत हासिल करते हुए बढ़त लेना चाहेगा। वहीं विंडीज की कोशिश इस मैच को जीत कर सीरीज में वापसी करने की होगी।
पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं दूसरे मैच में भारत ने 105 रनों से जीत हासिल की थी। पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।
dharmpath.com dharmpath