ऊबर की 5 अरब ट्रिप्स पूरी

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। एप आधारित कैब सेवा प्रदाता ऊबर ने पांच अरब ट्रिप्स पूरी करने की उपलब्धि हासिल कर ली है। 20 मई को दुनिया के कई देशों में एक साथ 156 ट्रिप्स प्रारंभ हुईं और कंपनी पांच अरब ट्रिप्स पूरी कर कर चुकी है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, ये ट्रिप्स छह महाद्वीपों के 24 देशों में मुंबई, मॉस्को और मैडेलिन जैसे शहरों में पूरी हुई हैं। पांच अरब का आंकड़ा एक साथ छूने वाली 156 ट्रिप्स में से अमेरिका से बाहर भारत ने सबसे बड़ा योगदान दिया।

बयान के अनुसार, अमेरिका के ड्राईवर पार्टनर्स के बाद भारत की वैश्विक उपलब्धि में दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। यहां पर बेंगलुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे से ड्राईवर पार्टनर्स ने एक साथ 5अरबवीं ट्रिप का आंकड़ा छुआ।

ऊबर इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष अमित जैन ने कहा, “खुशी है कि भारत में विभिन्न शहरों ने 5अरबवीं ट्रिप का आंकड़ा छूने में अपना योगदान दिया। यह हमारे विकास का प्रमाण है, जो हजारों ड्राईवर पार्टनर्स के सहयोग से संभव हुआ है। ये सभी यात्राएं ड्राईवर पार्टनर्स की कड़ी मेहनत के बिना संभव नहीं हो सकती थीं। हम इस उपलब्धि में शामिल हर ड्राईवर को अपने आभार स्वरूप 500 डॉलर की राशि प्रदान कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493