अफगानिस्तान : बम विस्फोट में 7 की मौत

काबुल, 30 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में शुक्रवार को एक सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में कम से कम सात नागरिकों की मौत और पांच घायल हो गए। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सरकार ने कहा, काबुल से 120 किलोमीटर पूर्व की ओर दोपहर के समय आचिन जिले में यह विस्फोट उस समय हुआ, जब एक वाहन बम की चपेट में आ गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सरकार ने इस बम हमले का जिम्मेदार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को ठहराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493