कोलकाता, 30 जून (आईएएनएस)। बीते सत्र में गुजरात की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत का हिस्सा रहे फीजियो पार्थव पटेल को बंगाल क्रिकेट टीम ने आने वाले घरेलू सत्र में अपना फीजियो नियुक्त किया है।
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।
पार्थव बीते सात साल से गुजरात की टीम के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा रहे थे।
पार्थव को टीम का फीजियो बनाने का फैसला आज यहां सीएबी की कोच समिति की बैठक में लिया गया।
सीएबी के एक अधिकारी ने कहा, “उनका कार्यकाल कितना लंबा होगा इसका फैसला अभी नहीं किया गया है। उनके पास अच्छा खासा अनुभव है।”
बंगाल की टीम बीते सत्र में विजय हजारे ट्रॉफी में उप-विजेता रही थी।
dharmpath.com dharmpath