हांगकांग की नई कार्यकारी अधिकारी ने शपथ ली

हांगकांग, 1 जुलाई (आईएएनएस)। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एचकेएसएआर) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर लाम चेंग युएट-नगोर ने शनिवार को शपथ ली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लाम ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के समक्ष शपथ ली। इस मौके पर शी के मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

लाम हांगकांग की पहली महिला नेता हैं। हांगकांग को 20 साल पहले ब्रिटेन ने चीन को हस्तांतरित किया था।

लाम ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, “मैं विनम्रता से अपने जीवन के इस सम्मान को स्वीकार करती हूं और अपने सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हूं।”

लाम ने कहा कि वह एक देश, दो प्रणालियों के सिद्धांत के क्रियान्वयन, एचकेएसएआर के बुनियादी कानून को बनाए रखने और कानून के नियम की रक्षा के लिए अपनी क्षमता के अनुरूप हर कार्य करेंगी।

बीबीसी के मुताबिक, शुक्रवार रात को लोकतंत्र समर्थकों और चीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान शहर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया गया।

लोकतंत्र समर्थक पार्टी डेमोसिस्टो ने बताया कि पुलिस ने इसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लीग ऑफ सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493