अफगानिस्तान में तालिबान का मुख्य कमांडर मारा गया

काबुल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के वर्दक प्रांत में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मुख्य तालिबान कमांडर मारा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, देश के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “वर्दक में तालिबान का मुख्य कमांडर मुल्ला बशीर शुक्रवार को एक विशेष सैन्य ऑपरेशन में मारा गया।”

बयान के अनुसार, उसके दो अंगरक्षक भी इस ऑपरेशन में घायल हुए।

मुल्ला बशीर पर सुरक्षा बलों के खिलाफ हमलों की साजिश करने और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493