लॉर्ड्स, 1 जुलाई (आईएएनएस)। एड़ी की समस्या से जूझ रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए फिट हो गए हैं।
चयनकर्ताओं ने शनिवार को पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें ब्रॉड को जगह मिली है।
ब्रॉड को नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए पिछले सप्ताह चोट लग गई थी, लेकिन वह अब पूरी तरह से फिट हैं।
क्रिकइंफो ने ब्रॉड के हवाले से लिखा है, “मैं अगर सही नहीं होता तो अपने आप को लॉड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए फिट घोषित नहीं करता। आप मैदान पर आते हैं और अपनी पहली गेंद फेंकेते हैं, लेकिन नेट्स पर अपना 100 फीसदी देना एक अच्छा अहसास होता है। मुझे इसे बरकरार रखने की जरूरत है।”
उन्होंने कहा, “हां, मैं फिट हूं। मेरा मानना है कि मैं अगर अच्छी गेंदबाजी कर सकता हूं तो मैं टेस्ट के लिए फिट हूं।”
इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज जोए रूट की कप्तान के तौर पर पहली सीरीज होगी।
dharmpath.com dharmpath