ईंधन से भरा टैंकर मालवाहक जहाज से टकराया (लीड-1)

पेरिस, 1 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस को यूनाइटेड किंगडम(यूके) से अलग करने वाले इंग्लिश चैनल में 38,000 टन हाइड्रोकार्बन ईंधन ले जा रहा एक टैंकर शनिवार को मालवाहक जहाज से टकरा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, हांगकांग पंजीकृत दोनों समुद्री जहाज, सीफ्रॉन्टियर टैंकर और हुयान, स्थानीय समय के अनुसार दोपहर लगभग 3 बजे ब्रिटेन के समुद्री इलाके में टकरा गए। यह घटना फ्रांस के डूंकेरक्यू तट से लगभग 33 किलोमीटर दूर हुई।

फ्रांस और ब्रिटेन की सहायता टीमों को हादसे से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए घटना स्थल पर भेजा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि सीफ्रंटियर फिलहाल नियंत्रण में है और हुयान एंडेवर को कोई नुकसान नहीं हुआ है और उसमें लगातार समुद्री यात्रा करने की क्षमता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493