मेसी ने बचपन की दोस्त से रचाई शादी (लीड-1)

रोसारियो (अर्जेंटीना), 1 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले विश्व के महान फुटबाल खिलाड़ियों में शुमार अर्जेटीना के लियोनेल मेसी ने यहां अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर ली। इस शादी में तकरीबन 260 मेहमान मौजूद थे।

बीबीसी के मुताबिक, रोसारियो के एक होटल में शुक्रवार को मेसी (30) और एंटोनेला रोकुजो (29) वैवाहिक बंधन में बंध गए।

मेसी ने रोकुजो से उस समय मुलाकात की थी, जब वह पांच साल के थे। रोकुजो, मेसी के बेस्ट फ्रेंड लुकास स्कागलिया की कजिन थीं।

यह जोड़ा अब बार्सिलोना में रह रहा है और इसके दो बेटे हैं।

मेसी की शादी में उनकी टीम के साथी लुइस सुआरेज, नेमार, गेरार्ड पिक और उनकी पत्नी शकीरा शरीक हुए। मेहमानों को निजी विमान से रोसारियो लाया गया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मेसी की बहन मारिया सोल, भाई रॉड्रिगो और मैटियस मेसी भी शादी में शामिल हुए। इसके साथ ही रोकुजो की बहनें पॉला और कार्ला भी आईं।

अजेर्टीना के ‘क्लारिन’ समाचार पत्र ने इस शादी को ‘साल की शादी’ और ‘सदी की शादी’ तक करार दिया।

इस शादी में अर्जेटीना के गायक अबेल पिंटोस ने रोकुजा के पसंदीदा गाने को पेश किया।

इस शादी को कवर करने दुनिया भर से कुल 150 पत्रकार यहां आए थे। ।

बच्चों के लिए इस शादी में अलग से खेलने के लिए जगह का निर्माण किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493