मुंबई सिटी के साथ ही रहेंगे अमरिंदर (लीड-1)

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता रणबीर कपूर के मालिकान हक वाली इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी ने गोलकीपर अमरिंदर सिंह के साथ आने वाले चौथे संस्करण तक के लिए करार को बढ़ा दिया है।

फ्रेंचाइजी ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

23 वर्षीय अमरिंदर ने 2016 में एएफसी कप में भारत की अंडर-23 टीम की कप्तानी की थी। तब से वह लगातार टीम का हिस्सा हैं। अमरिंदर ने आईएसएल की तीसरे संस्करण में मुंबई के लिए कुल छह मैच खेले थे और गोल्डन ग्लव का भी अवार्ड जीता था।

क्लब द्वारा जारी किए गए बयान में अमरिंदर ने कहा, “मैं सपनों के शहर में वापस आने से खुश हूं। पिछले संस्करण में क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था और अब इस बार में क्लब के प्रशंसकों के लिए अधूरे रह गए सपने क पूरा करने की कोशिश करूंगा।”

मुंबई ने पिछले संस्करण में सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन वह फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी।

टीम के मालिक रणबीर कपूर ने कहा, “हम अगले संस्करण के लिए पूरी तरह से तैयारी में जुटे हैं। अमरिंदर को वापस टीम में शामिल कर हम खुश हैं। पिछले साल उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। हमें उम्मीद है कि वह इस साल उससे बेहतर खेल दिखाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493