इस्टाबोर्न (ब्रिटेन), 1 जुलाई (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की अग्रणी महिला टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा ने शनिवार को डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी को मात देकर ईस्टबोर्न ओपन खिताब जीत लिया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, प्लिस्कोवा ने टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में एक घंटे 18 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में वोज्नियाकी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दी।
यह प्लिस्कोवा के करियर का नौवां और इस साल का तीसरा खिताब है। उन्होंने इससे पहले ब्रिस्बेन और दोहा में जीत हासिल की थी।
dharmpath.com dharmpath