ओबामा ने इंडोनेशिया में सहिष्णुता की सराहना की

जकार्ता, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विविधता और सहिष्णुता के प्रति इंडोनेशिया की वचनबद्धता के जरिए अन्य मुस्लिम देशों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने की शनिवार को सराहना की, लेकिन देश में बढ़ते साम्प्रदायवाद के खतरे के प्रति आगाह भी किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में इंडोनेशियाई प्रवासियों के चौथे अधिवेशन को संबोधित करते हुए ओबामा ने इंडोनेशिया से आग्रह किया कि वह अन्य धर्मो के प्रति सहिष्णुता के साथ एक मुस्लिम देश के रूप में अपना रुख बनाए रखे।

1967 से 1971 के दौरान अपने बचपन में इंडोनेशिया में रहे ओबामा ने कहा कि इस देश ने उन्हें लोगों के बीच मतभेदों का आदर करने की क्षमता की सराहना करने की क्षमता दी।

ओबामा ने कहा कि उनके सौतेले पिता मुस्लिम के रूप में बड़े हुए थे, लेकिन वह हिंदू, बौद्ध और ईसाई धर्मो का सम्मान करते थे।

उन्होंने इंडोनेशिया के लोगों और अन्य देशों के नागरिकों से ‘हमारी’ और ‘उनकी’ राजनीति को खारिज करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ओबामा ने इंडोनेशिया के सामने खड़ी भ्रष्टाचार और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के प्रति आगाह भी किया।

इंडोनेशिया में ओबामा काफी लोकप्रिय हैं। इस देश की 26 करोड़ जनसख्या में 88 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493