मुक्केबाजी : विजेंदर-जुल्पिकार मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू

मुम्बई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह और चीन के नम्बर-1 मुक्केबाज जुल्पिकार माएमाएतियाली के बीच मुम्बई में पांच अगस्त को होने वाले बहुप्रतिक्षित मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री रविवार को शुरू हो गई।

डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक सुपर मिडिलवेट चैम्पियन विजेंदर और डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैम्पियन जुल्पिकार के बीच यह मुकाबला एनएससीआई डोम में खेला जाएगा। जो लोग यह मुकाबला देखना चाहते हैं, वे बुकमाईशो डॉट कॉम से टिकट खरीद सकते हैं।

टिकटों की कीमत 1200 से 12000 रुपये के बीच रखी गई है। जनरल स्टैंड के टिकटों को दो वर्गो-पर्पल एंड ब्ल्यू और ब्रांड में विभाजित किया गया है। पर्पल एंड ब्ल्यू स्टैंड की टिकट 1200 रुपये में तथा ब्रांज स्टैंड की टिकट 1500 रुपये में हासिल की जा सकती है।

रिंगसाइड टिकटों को तीन भाग में विभाजित किया गया है। सिल्वर की कीमत 3000 रुपये, गोल्ड की कीमत 8000 रुपये और डायमंड की कीमत 12000 रुपये रखी गई है।

आयोजकों ने शुरुआती 5000 खरीददारों को 20 फीसदी की अतिरिक्त छूट देने का वादा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493