मारक्विनो ने पीएसजी के साथ करार बढ़ाया

पेरिस, 2 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रेंच लीग क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के डिफेंडर मारक्विनो ने अपना करार तीन साल के लिए बढ़ा दिया है।

क्लब ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

23 साल के ब्राजीली खिलाड़ी का करार 2022 तक के लिए बढ़ाया गया है।

मारक्विनो का करार थियागो सिल्वा और एडिसन कावानी का करार बढ़ाए जाने के बाद बढ़ाया गया है। इन दोनों का करार 2020 तक के लिए बढ़ाया गया है।

फ्रांस के एक अन्य खिलाड़ी प्रेसनेल केम्पेम्बी का भी करार चार साल के लिए बढ़ाया गया है।

मारक्विनो ने क्लब के साथ तीन लीग-1 खिताब और तीन कोपा डे फ्रांस ट्रॉफियां जीती हैं। वह 2013 में रोमा से यहां आए थे।

बीते सीजन में पीएसजी टीम लीग-1 खिताब नहीं जीत सकी थी लेकिन उसने कोपा डे फ्रांस खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493